RBI NEWS : विदेशी मुद्रा भंडार 544.72 अरब डॉलर पहुंचा

RBI NEWS : आरबीआई ने शनिवार को दी जानकारी, विदेशी मुद्रा भंडार 14.72 अरब डॉलर बढ़कर 544.72 अरब डॉलर पर पहुंच
RBI NEWS : भारत की विदेशी मुद्रा भंडार में इस बार इजाफा हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)ने शनिवार को बताया कि 11 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 14.72 अरब डॉलर बढ़कर 544.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह अगस्त 2021 के बाद सबसे तेज बढ़ोतरी है। हालांकि मार्च के बाद से विदेशी मुद्रा भंडार में 110 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। वैश्विक अस्थिरता के बीच RBI के जरिये रुपये को सहारा देने के चलते यह कमी हुई। सेंट्रल बैंक के आंकड़ों की मानें तो चार नवंबर को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 529.99 अरब डॉलर के स्तर पर था।
अक्टूबर में आई थी भयंकर गिरावट
केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 11.8 अरब डॉलर बढ़कर 482.53 अरब डॉलर हो गईं। सोने का भंडार का मूल्य 2.64 अरब डॉलर बढ़कर 39.70 अरब डॉलर रहा। इससे पहले 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 117.93 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर रहा था। आरबीआई ने सितंबर में शुद्ध आधार पर 10.36 अरब डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्रा की बिक्री की है। सितंबर में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.5 के भाव से गिरकर 81.5 पर आ गया। अक्टूबर में यह 83.29 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया था। इसके बाद 21 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच रुपया 2.3 प्रतिशत चढ़ा और शुक्रवार को 10 पैसे गिरकर 81.74 पर बंद हुआ।