TATA: ग्रुप की कंपनियों में आईं खबरें, क्या आपको पता है

TATA POWER, TPREL, TATA POWER DDL, TCS समेत INTELLEC, DJML, GRPLTD कंपनियों ने भी दी खास जानकारी
TATA : टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में खबरें आईं। इन कंपनियों ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को इसकी जानकारी दी। टाटा पॉवर कंपनी लि. की सहायक कंपनी टाटा पॉवर रिन्युएबल एनर्जी लि. (टीपीआरईएल) ने 510 मेगावॉट हाइब्रिड प्रोजेक्ट के लिए टाटा पॉवर दिल्ली डिस्ट्रिब्युशन लि. (टाटा पॉवर-डीडीएल) के साथ शेयर खरीद करार पर हस्ताक्षर किए हैं।
अमेरिका में नाम कमा रही है TCS
टाटा कंसल्टंसी सर्विसेज लि. को अमेरिका के बेस्ट लार्ज इम्प्यालॉयर्स की वार्षिक सूची में शामिल किया गया है। यह मान्यता 1,000 से अधिक कर्मचारियों वाली अमेरिकन कंपनियों के लिए काम कर रहे 45,000 कर्मचारियों के एक स्वतंत्र सर्वेक्षण पर आधारित है। कंपनी आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री में अमेरिका में सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है तथा पिछले तीन सालों में 21,000 से अधिक लोगों को काम पर रखा है।
इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना ने लॉन्च किया प्लेफॉर्म
INTELLEC: इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना लि. ने एडब्ल्युएस द्वारा संचालित ”ईमेक.एआई” (एम्बेडेड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ एक क्रांतिकारी क्लाउड-नेटिव और भविष्य के लिए तैयार ओपन फाइनेंस प्लेटफॉर्म) लॉन्च किया है।
डीजे मीडिया प्रिन्ट एंड लॉजिस्टिक्स को मिला बड़ा ऑर्डर
DJML: डीजे मीडिया प्रिन्ट एंड लॉजिस्टिक्स लि. को दस्तावेजों के स्टोरेज, स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन के लिए कोटक सिक्युरिटीज लि. से 2.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
GRPLTD ने बताया सोलापुर आग घटना का नुकसान
GRPLTD: जीआरपी लि. ने बताया कि 15 फरवरी 2023 को महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित कंपनी की एक उत्पादन इकाई में जो आग लगी थी, उसमें 18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि उसके पास पॉलिसी क्लेम ठीकठाक है। कंपनी अन्य प्रभाव का अनुमान लगा रही है। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत (जहां संभव हो) करने तथा नई संपत्तियों को ऑर्डर करने की प्रक्रिया चल रही है। इकाई को हो सके उतनी जल्दी फिर से शुरु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source: BSE